मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 भोपाल संस्करण

भोपाल, मध्यप्रदेश से प्रकाशित हिंदी दैनिक

देश

आ रहा है चक्रवात ‘मुरासु’, इन राज्यों में हाई अलर्ट, 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

अर्णब तूफान के बाद अब मुरासु नाम के चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र अब चक्रवात में तब्दील हो चुका है। इस चक्रवात के 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है।

Subah Savere 3 मिनट का पाठ

आ रहा है चक्रवात ‘मुरासु’, इन राज्यों में हाई अलर्ट, 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

अर्नब चक्रवात की तबाही के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और खतरनाक तूफान मुरासु मंडराने लगा है। IMD के मुताबिक गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल चुका है और यह 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराएगा। लैंडफॉल के दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की है जबकि निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

गहरा दबाव क्षेत्र चक्रवात में बदला

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र मुरासु नाम के चक्रवात में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। एक हफ्ते के भीतर बंगाल की खाड़ी में यह दूसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले चक्रवात अर्णब 28 अक्टूबर को आंध्र के तट से टकराया था जिससे आंध्र प्रदेश और ओडिशा बुरी तरह प्रभावित हुए। चक्रवात का नाम मुरासु भारत की ओर से सुझाई गई सूची में शामिल है। तमिल भाषा में मुरासु का अर्थ युद्ध का नगाड़ा होता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान मुरासु पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में 20 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है। यह और अधिक तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। 2 नवंबर 2026 को सुबह 02:30 बजे IST यह 13.6° उत्तर अक्षांश और 82.5° पूर्व देशांतर के पास स्थित था। यह चेन्नई से लगभग 260 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, नेल्लोर से 290 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मछलीपट्टनम से 320 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, कावली से 310 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, ओंगोल से 330 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और विशाखापत्तनम से 470 किमी दक्षिण में स्थित है।

जानकारी विवरण
नाम मुरासु (तमिल में युद्ध का नगाड़ा)
स्थिति (2 नवंबर 02:30 IST) 13.6° उत्तर, 82.5° पूर्व
गति 20 किमी/घंटा उत्तर-पश्चिम दिशा में
श्रेणी गंभीर चक्रवाती तूफान
अनुमानित लैंडफॉल स्थान नेल्लोर और नरसापुर के बीच, ओंगोल के पास
लैंडफॉल समय 2 नवंबर 23:30 से 3 नवंबर 04:00 IST
हवा की रफ्तार 100-110 किमी/घंटा, झोंके 120 तक

दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना

मुरासु चक्रवात उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने और 2 नवंबर 2026 की आधी रात (23:30 बजे IST) से 3 नवंबर 2026 की सुबह (04:00 बजे IST) के बीच ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटा होगी जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

सभी खबरें
समंदर में बन रहा तूफान अकवान, चेन्नई समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

समंदर में बन रहा तूफान अकवान, चेन्नई समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव अब दक्षिण भारत के तटीय इलाकों की चिंता बढ़ा रहा है। समंदर का यह सिस्टम तेजी से ताकतवर…

3 मिनट का पाठ
सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ कितना खोलती है और कितना छुपाती है
राजनीति

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ कितना खोलती है और कितना छुपाती है

जुलाई 2003 में शिमला में कांग्रेस की चिंतन बैठक चल रही थी। अगले साल के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए बुलाई गई इस बैठक में…

13 मिनट का पाठ
‘बहूरानी’ और ‘छोटी बहू’: मेनका गांधी के साथ अपने रिश्ते पर सोनिया ने किताब में क्या लिखा?
राजनीति

‘बहूरानी’ और ‘छोटी बहू’: मेनका गांधी के साथ अपने रिश्ते पर सोनिया ने किताब में क्या लिखा?

सोनिया गांधी अपनी किताब में याद करती हैं कि मेनका गांधी की हंसी सुनकर वह उनके पास चली जाती थीं। वह पूछतीं कि किस बात पर…

6 मिनट का पाठ

खबर है? डेस्क तक पहुंचाइए

सुझाव, सुधार या कोई ऐसी बात जो छपनी चाहिए। हर संदेश संपादकीय डेस्क तक पहुंचता है और आमतौर पर एक कार्यदिवस में उत्तर मिलता है।

संपर्क करें